ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अन्य कहानियांHockey WorldCup से पहले ओडिशा पर्यटन क्षेत्र को नया रूप देने की...

Hockey WorldCup से पहले ओडिशा पर्यटन क्षेत्र को नया रूप देने की तैयारी

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - Hockey WorldCup से पहले ओडिशा पर्यटन क्षेत्र को नया रूप देने की तैयारी

अगले साल 2023 में 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच ओडिशा (Odisha) के भुवनेश्वर और राउरकेला में पुरुष हॉकी विश्व कप (Mens Hockey WorldCup) खेला जाएगा इसी को लेकर के राउरकेला (Rourkela) में होने वाले विश्व कप मैचों से पहले उड़ीसा के पर्यटन क्षेत्र को नया रूप दिया जा रहा है.

ओडिशा राज्य के पर्यटन मंत्री अश्वनी कुमार पात्रा (Tourism Minister Of Odisha Ashwini Kumar Patra) ने कहा है कि राज्य अगले साल जनवरी में होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप (Mens Hockey WorldCup) से पहले पर्यटकों और खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रबंध किए जा रहें हैं.

पर्यटन मंत्री अश्वनी कुमार पात्रा (Tourism Minister Of Odisha Ashwini Kumar Patra) ने बताया कि राउरकेला पंथनिवास को एक नया रूप मिलेगा इसके अलावा भुवनेश्वर पंथनिवास के मरम्मत के लिए एक करोड़ अस्सी लाख रुपए की मंजूरी दी गई है जिमसे 33 कमरों का नवीनीकरण कार्य पहले ही पूरा हो चुका है.

Hockey WorldCup से पहले पुरे कर लिए जायेंगे सभी अधूरे कार्य

उन्होंने बताया कि खंडगिरि पंथिका के नवीनीकरण का काम 1.7 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से चल रहा है इसी प्रकार शासन द्वारा संचालित अन्य अतिथि ग्रहों के रिनोवेशन का कार्य भी चल रहा है जिसको हॉकी विश्व कप 2023 से पहले पूरा कर लिया जाएगा.

पर्यटन मंत्री अश्वनी कुमार महापात्र ने बताया कि पर्यटन विभाग ने विदेशी पर्यटकों और अपने देश से खेल प्रेमी जो भी उड़ीसा पहुंचेंगे उनको प्रमाणिक ओडिशा व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए राज्य के प्रमुख शहरों में निमंत्रण रेस्टोरेंट आउटलेट खोलने की योजना भी बनाई गई है.

हॉकी विश्व कप 2023 (Hockey WorldCup 2023) से पहले पर्यटकों के लिए कुछ नई इको-रिट्रीट परियोजनाएं शुरू की गई है, पर्यटन मंत्री ने कहा कि हम राज्य के कुछ नए ऐतिहासिक स्थानों पर लाइट और साउंड सिस्टम शुरू करने की योजना भी बना रहे हैं.

Also Read: Khelo India Women’s Hockey League में नवल टाटा सेंटर की बड़ी जीत

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़