ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अन्य कहानियांध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किये गए Olympian Dharmveer Singh

ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किये गए Olympian Dharmveer Singh

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - ध्यानचंद खेल रत्न से सम्मानित किये गए Olympian Dharmveer Singh

यूटी खेल विभाग (UT Games Department) की हॉकी अकादमी के ट्रेनी और ओलंपियन धर्मवीर सिंह (Olympian Dharmveer Singh) को ‘ध्यानचंद अवार्ड 2022’ (Dhyanchand Award 2022) मिला है. उन्हें बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में अवार्ड देकर सम्मानित किया.

रोपड़ के पास गांव खिजराबाद के रहने वाले धर्मवीर सिंह (Olympian Dharmveer Singh) मौजूदा समय में न्यू चंडीगढ़ में पंजाब पुलिस डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं.

अवार्ड मिलने पर उनके कोच गुरमिंदर सिंह ने खुशी जताते ुहुए कहा कि धर्मवीर सिंह हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी रहे हैं. धर्मवीर सिंह 2004 में यूटी के खेल विभाग की हॉकी अकादमी में आए थे.

यहां ट्रेनिंग लेकर उन्होंने भारतीय जूनियर हॉकी टीम में जगह बनाई. इसके बाद बेहतर खेल की बदौलत नेशनल टीम में जगह बनाई. 2012 उन्होंने लंदन ओलंपिक में भाग लिया.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को यहां राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में फील्ड हॉकी के दिग्गज ओलंपियन धर्मवीर सिंह को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार-2022 से सम्मानित किया.

राष्ट्रपति ने शतरंज खिलाड़ी आर प्रागनानंदा, बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और महिला मुक्केबाज निखत जरीन, फील्ड एथलीट एल्डहोज पॉल, महिला हॉकी खिलाडी डीप ग्रेस एक्का और अविनाश सेबल सहित 25 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इसके अलावा सात कोचों को द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया.

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़