ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अन्य कहानियांछत्तीसगढ़ पहुंची Hockey World Cup Trophy, CM ने टीम इंडिया की दी...

छत्तीसगढ़ पहुंची Hockey World Cup Trophy, CM ने टीम इंडिया की दी शुभकामनाएं

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - छत्तीसगढ़ पहुंची Hockey World Cup Trophy, CM ने टीम इंडिया की दी शुभकामनाएं

भारत में पुरुष हॉकी विश्व कप (Hockey World Cup) होने वाला है। वर्ल्ड कप के लिए हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया का एलान हो चुका है। हॉकी के महाकुंभ का आयोजन इस बार ओडिशा में होगा। भारत में होने वाले इस बड़े स्पोर्टस इवेंट को यादगार बनाते हुए विश्वकप की ट्रॉफी (Hockey World Cup Trophy) देश के राज्यों में भ्रमण कर रही है।

शनिवार को यह ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंची,जहां राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चक दे इंडिया के नारे के साथ हाकी विश्व कप की ट्राफी (Hockey World Cup Trophy) उठाई और भारत को विश्व विजेता बनने के लिए शुभकामनाएं दीं है।

शनिवार को हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी छत्तीसगढ़ पहुंची है। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्रॉफी का अनावरण किया। हॉकी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को हॉकी इंडिया नई दिल्ली द्वारा देश के विभिन्न 16 राज्यों में भ्रमण कराया जा रहा हैं।

अंतिम पड़ाव में यह छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची है। गौरतलब है कि ओडिशा में 13 से 29 जनवरी 2023 तक एफआईएच ओडिशा मेन्स वर्ल्ड कप आयोजित किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता भुवनेश्वर और राउरकेला में संपन्न होगी।

हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी (Hockey World Cup Trophy) रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में इस ट्रॉफी के स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मुख्य आतिथ्य एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री निवास में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बघेल ने हॉकी वर्ल्ड ट्रॉफी का अनावरण किया।इस दौरान हाकी में विशेष योगदान देने वाले छत्तीसगढ़ के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया।

Also Read: क्रिसमस पर भुवनेश्वर की जनता करेगी FIH Hockey World Cup ट्रॉफी का दीदार

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़