ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचारSurjit Hockey Tournament: Indian Oil और Indian Railway के बीच होगी फाइनल...

Surjit Hockey Tournament: Indian Oil और Indian Railway के बीच होगी फाइनल भिड़ंत

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - Surjit Hockey Tournament: Indian Oil और Indian Railway के बीच होगी फाइनल भिड़ंत

ओलिंपियन सुरजीत हाकी टूर्नामेंट (Surjit Hockey Tournament) को अपने दोनों फाइनलिस्ट मिल गए हैं। इंडियन आयल (Indian Oil) व भारतीय रेलवे (Indian Railway) के बीच शुक्रवार को खिताबी भिड़ंत होंगी। वीरवार को खेले गए पंजाब एंड सिंध बैंक व पंजाब नेशनल बैंक की टीमें सेमीफाइनल में हार गईं।

पहला सेमीफाइनल मैच इंडियन आयल (Indian Oil Hockey Team) व पंजाब नेशनल बैंक (PNB Hockey Team) में हुआ। पीएनबी कोई गोल नहीं कर पाई। इंडियन आयल (Indian Oil Hockey Team) ने 5 गोल किए। इंडियन आयल ने खेल के दोनों ही हाफ में आक्रमण जारी रखा और अपने डिफेंस को भी कमजोर नहीं पड़ने दिया।

इंडियन आयल (Indian Oil) के खिलाड़ी गुरजिंदर सिंह ने 13वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 1-0 गोल से बढ़त हासिल कर ली। इसके बाद गुरजिंदर सिंह ने 35वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम का गोल स्कोर 2-0 पहुंचा दिया।

तलविंदर सिंह ने विरोधी टीम के चारों खाने चित कर दिया

इंडियन आयल (Indian Oil) के खिलाड़ी तलविंदर सिंह ने शानदार प्रदर्शन करके विरोधी टीम को चारों खाने चित कर दिया। उन्होंने खेल के 50वें, 55वें व 57वें मिनट में मैदानी गोल कर गोल स्कोर 5-0 कर मैच जीत लिया। इंडियन आयल के खिलाड़ी तलविंदर सिंह ने तीन व गुरजिंदर सिंह ने दो गोल किए।

दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारतीय रेलवे (Indian Railway Hockey team) ने पंजाब एंड सिंध बैंक को 2-1 गोल से मात दी। भारतीय रेलवे (Indian Railway) के खिलाड़ी मुकुल शर्मा ने तीसरे मिनट में मैदानी गोल कर 1-0 गोल से बढ़त हासिल कर ली। रेलवे के खिलाड़ी जोगिंदर सिंह ने 8वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर 2-0 गोल बढ़त हासिल कर ली।

खेल के 44वें मिनट में पंजाब एंड सिंध बैंक के खिलाड़ी संता सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर गोल स्कोर 2-1 कर दिया लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

 

Also Read: 1975 विश्व कप जीतने के बाद भारत में मिला स्वागत कभी नहीं भूलूंगा: B.P Govinda

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़