ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचारNations Cup 2022 विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार

Nations Cup 2022 विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - Nations Cup 2022 विजेता भारतीय महिला हॉकी टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने नेशन्स कप फाइनल (Nations Cup Final Match 2022) में स्पेन को हराकर खिताब जीतने वाली भारतीय महिला टीम (Indian Womens Hockey team) की प्रत्येक खिलाड़ी को दो-दो लाख रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की है।

देश में इस खेल की शासी निकाय ने भारतीय सहायक स्टाफ (Indian Hockey Support Staff) के प्रत्येक सदस्य के लिए एक लाख रुपये की भी घोषणा की।

भारतीय टीम ने पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट के फाइनल में शनिवार को वेलेंसिया में स्पेन पर 1-0 की जीत दर्ज की।

इस जीत से भारतीय टीम ने 2023-24 प्रो लीग (Hockey Pro League 2023-24) में अपनी जगह पक्की कर ली।

हॉकी इंडिया (Hockey India Tweet) ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ हॉकी इंडिया ने एफआईएच हॉकी नेशन्स कप 2022 (FIH Nations Cup 2022) में विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों के लिए दो-दो लाख रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है, साथ ही सभी सहायक कर्मचारियो को एक-एक लाख रुपये का इनाम दिया जायेगा। सभी को बधाई।’’

Also Read: Junior AHF Cup के लिए अंडर-21 टीम फाइनल

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़