ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़राष्ट्रीय फील्ड हॉकी समाचारफाइनल में नैनीताल को हरा कर एचएफबी एनसीआर ने जीता महिला हॉकी...

फाइनल में नैनीताल को हरा कर एचएफबी एनसीआर ने जीता महिला हॉकी कप

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - फाइनल में नैनीताल को हरा कर एचएफबी एनसीआर ने जीता महिला हॉकी कप

नैनीताल के बीएस मैदान में शुक्रवार को अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला गया फाइनल मुकाबले में दोनों ही टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन का खेल दिखाते हुए एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी लेकिन नैनीताल की टीम को हार का सामना करना पड़ा.

अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2022 का खिताब एचएफबी एनसीआर के नाम रहा. एच एफ बी एनसीआर ने फाइनल मुकाबले में नैनीताल हॉकी टीम को हरा दिया.

शुक्रवार को बीएस मैदान में एचएफबी एनसीआर और नैनीताल के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया जिसमें एचएफबी में 2-1 से बढ़त बनाकर जीत की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया.

स्वर्गीय गंगा प्रसाद शांति समितियों में नैनीताल टीम की महिला खिलाड़ी अनीता को इक्कीस 2100 रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

मैच देखने के लिए आई मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक सरिता आर्या ने विजेता टीम को ट्रॉफी देकर के सम्मानित किया, तथा अपनी विधायक निधि से नैनीताल हॉकी टीम के खिलाड़ियों के लिए किट के इंतजाम के लिए ₹100000 देने की घोषणा की.

अध्यक्ष मुकेश जोशी वह पूर्व चैंपियन खिलाड़ी राजेंद्र रावत ने मौजूद मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया.

मैच का संचालन हेमंत बिष्ट और प्रोफेसर ललित तिवारी ने किया, तथा निर्णायक विकास पंथ, अमित कुमार और तकनीकी विभाग में गिरीश भट्ट, गंगासागर, अनिल रावत जी रहे.

आपको बता दें अखिल भारतीय महिला हॉकी कप 2022 प्रतियोगिता का आयोजन नैनीताल हॉकी अकादमी की ओर से आयोजित और सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल लालकुआं की ओर से पर आयोजित की गई थी.

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़