ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी समाचारमुमताज खान बनीं राइजिंग स्टार, कड़ी मेहनत और प्रदर्शन पर करती हैं...

मुमताज खान बनीं राइजिंग स्टार, कड़ी मेहनत और प्रदर्शन पर करती हैं भरोसा

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - मुमताज खान बनीं राइजिंग स्टार, कड़ी मेहनत और प्रदर्शन पर करती हैं भरोसा

भारतीय महिला हॉकी टीम की युवा खिलाड़ी मुमताज खान को FIH विमेंस स्टार ऑफ द ईयर 2021-22 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. अन्तर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि मुमताज ने बेल्जियम की शारलोट एंग्लेबर्ट को तीन अंकों से पछाड़ दिया है. मुमताज को वोटिंग के बाद 32.9 अंक मिले थे जबकि विरोधी खिलाड़ी को 29.9 अंक मिले थे. वहीं नीदरलैंड की लूना फोक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

मुमताज को मिला राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर अवार्ड मिला

बता दें कि लखनऊ की रहने वाली मुमताज सिर्फ 19 साल की है. उन्होंने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 6 मैचों में ही 8 गोल दागे थे. इसमें उनकी एक हैट्रिक भी शामिल है. यह पुरस्कार जीतने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, ‘यह पुरस्कार एक संकेत है कि मैंने पिछले एक साल ट्रेनिंग में जो मेहनत की है उसी से मुझे यह मुकाम हासिल हुआ है. उस मेहनत की बदौलत है कि मैं बेहतरीन खिलाड़ी बनने की ओर अग्रसर हूं.’

पुरस्कार जीतने के बाद मुमताज ने वैश्विक हॉकी निकाय को आभार जाहिर जताया है और भारतीय महिला हॉकी टीम को पुरस्कार समर्पित किया है.

मुमताज ने आगे कहा कि, ‘मुझे ऐसा सम्मान देने के लिए मैं FIH, हॉकी इंडिया और दुनिया भर के हॉकी प्रशंसकों का धन्यवाद व्यक्त करना चाहती हूं. यह हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत है और इसे मैं पूरी टीम को समर्पित करना चाहती हूं.’

टीम और पूरे देश को सौंपा अपना पुरस्कार

बता दें कि मुमताज FIH महिला हॉकी 5एस 2022 में भारत की प्रमुख गोल स्कोरर बनाकर उभरीं हैं जहां उन्होंने सिर्फ 4 मैचों में पांच गोल किए थे.
बता दें मुमताज वर्तमान में बेंगलुरु के साई केंद्र में भारतीय महिला हॉकी टीम ट्रेनिंग कर रही है. मुमताज ने कहा कि कड़ी मेहनत अभी शुरू हुई है और पुरस्कार इसी बात का संकेत है कि मेहनत का परिणाम हमेशा सही रहता है.
Yash Sharma
Yash Sharmahttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी एक आयताकार मैदान पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जिसका उद्देश्य गेंद को विरोधी टीम के गोल में डालना है।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़