ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी समाचारमणिपुर में 7 दिसम्बर को पहुंचेगी हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी, सीएम करेंगे...

मणिपुर में 7 दिसम्बर को पहुंचेगी हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी, सीएम करेंगे स्वागत

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - मणिपुर में 7 दिसम्बर को पहुंचेगी हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी, सीएम करेंगे स्वागत

भारत में इन दिनों हॉकी विश्वकप को लेकर तैयारियां जोरो-शोरों पर है. ऐसे में हॉकी विश्वकप ट्रॉफी का पूरे भारत में टूर किया जा रहा है. जिसका टूर 7 दिसम्बर को इम्फाल पहुंचेगा. खेल इतिहास में यह पहली बार होगा जब पुरुष हॉकी विश्वकप ट्रॉफी मणिपुर के इम्फाल में पहुंचेगी. साथ ही मणिपुर के लोगों को सीएम बंगले में ट्रॉफी देखने का मौका भी मिलेगा. ये जानकारी मणिपुर हॉकी के अध्यक्ष खोइरोम लोयलकपा ने दी है.

मणिपुर में पहुंचेगी हॉकी विश्वकप के ट्रॉफी

लोयलकपा ने रविवार को इम्फाल के हॉकी स्टेडियम में मीडिया से बात करते हुए कहा कि पुरुषों का हॉकी विश्वकप 2023 उड़ीसा में 13 से 20 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा. बता दें ट्रॉफी टूर विश्व के अन्य देशों में होते हुए 5 दिसम्बर को पहुंचेगा. और इसके बाद सात दिसम्बर को यह ट्रॉफी मणिपुर में पहुंचेगी. इसके साथ ही मणिपुर हॉकी के महासचिव अपने साथ कोलकाता से इस ट्रॉफी को इम्फाल के इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर लाएंगे.

मणिपुर हॉकी अध्यक्ष ने आगे कहा कि इम्फाल इंटरनेशनल एअरपोर्ट पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह अन्य मंत्रियों के साथ मणिपुर हॉकी के अन्य अधिकारीयों के साथ ट्रॉफी का स्वागत करेंगे.

सीएम एअरपोर्ट में करेंगे ट्रॉफी का स्वागत

हॉकी अध्यक्ष लोयलकपा ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के दम में ओलंपियन शान्गलकपम नीलकांत शर्मा आगामी हॉकी विश्वकप में खेलेंगे. उन्होंने आगे कहा कि हॉकी इंडिया हॉकी खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और उन्हें प्रेरित करने के लिए प्रत्येक राज्य हॉकी टीम को तीन लाख रुपए की राशि देगी. उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर की प्रत्येक हॉकी टीम चाहे वह पुरुष टीम हो या महिला टीम जो राष्ट्रीय स्तर पर खेलेगी उसे सत्तर हजार रुपए दिए जाएंगे.

राष्ट्रीय स्तर टीम को मिलेंगे 70 हजार रुपए

उन्होंने हॉकी खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और प्रेरित करने के लिए इस तरह की पहल करने के लिए हॉकी इंडिया की सराहना भी की है. हॉकी अध्यक्ष लोयलकपा ने खेलों इंडिया में हॉकी में भाग लेने के लिए कहा कि खुमान लम्पक हॉकी स्टेडियम में महिला और पुरुष दोनों के खिलाड़ियों के लिए ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं.

 

Yash Sharma
Yash Sharmahttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी एक आयताकार मैदान पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जिसका उद्देश्य गेंद को विरोधी टीम के गोल में डालना है।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़