ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचारराज्य महिला खेल समारोह में Lucknow मंडल का शानदार आगाज

राज्य महिला खेल समारोह में Lucknow मंडल का शानदार आगाज

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - राज्य महिला खेल समारोह में Lucknow मंडल का शानदार आगाज

उत्तरप्रदेश की राजधानी Lucknow के विजयखंड में मोहम्मद शाहिद हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे हैं राज्य महिला खेल समारोह में हॉकी की शानदार प्रतियोगिताएं हो रही है जिसमें उत्तर प्रदेश के कई मंडल भाग लेकर हॉकी के मैच खेल रहे हैं.

Lucknow में खेली जा रही महिला खेल समारोह में लखनऊ मंडल का शुरुआत आकाश रहा है लखनऊ मंडल के महिला खिलाड़ियों ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए अलीगढ़ मंडल को बहुत ही बुरी तरीके से 8-0 से हराकर शिकस्त दे दी.

Lucknow मंडल ने एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया

लखनऊ मंडल (Lucknow Mandal) ने अलीगढ़ मंडल (Aligarh Mandal) को शुरुआत से ही पिछाड़ कर रखा. मैच के चारों क्वार्टर में लखनऊ मंडल की महिला खिलाड़ियों ने अलीगढ़ मंडल की खिलाड़ियों को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया और आखिर तक 8-0 से शिकस्त देकर महिला खेल समारोह का शानदार आगाज किया.

आपको बता दें लखनऊ मंडल (Lucknow Mandal) की तरफ से पूजा भारती रूबी स्वर्णिमा और शशि कला ने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए अलीगढ़ मंडल के खिलाफ आठ गोल दाग दिए जिसके विरोध में अलीगढ़ मंडल ने एक भी गोल कर पाने में सक्षम नहीं हो पाया.

महिला खेल समारोह की प्रतियोगिताओं से पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को सभी खिलाड़ियों ने और दर्शकों ने श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया.

सभी मंडलों द्वारा खेले गए हॉकी मुकाबलों के परिणाम कुछ इस प्रकार हैं:

वाराणसी मंडल ने बस्ती मंडल को धूल चटाते हुए 3- 0 से बुरी तरीके से हरा दिया तो वही मेरठ मंडल ने कानपुर मंडल को 1-0 से हराया. गोरखपुर मंडल की बात करें तो गोरखपुर मंडल की खिलाड़ियों ने एक शानदार मैच खेला और बरेली मंडल को 6-0 से हराकर मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया.

सभी मुकाबले लगभग एक तरफा हुए जिसने ब्राउन पर अच्छा दर्शन किया एक तरफ से जीत ही गया, प्रयागराज ने शूटआउट में अयोध्या मंडल को 3-0 से हरा दिया तो वही आगरा मंडल ने आजमगढ़ मंडल को 4-0 से हरा कर बुरी शिकस्त दी.

 

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़