ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचारखुदनपुरी की खिलाड़ियों का स्टेट में चयन, बिना किस सुविधाओं के पूरा...

खुदनपुरी की खिलाड़ियों का स्टेट में चयन, बिना किस सुविधाओं के पूरा किया सपना

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - खुदनपुरी की खिलाड़ियों का स्टेट में चयन, बिना किस सुविधाओं के पूरा किया सपना

राजस्थान के अलवर शहर के खुदनपुरी गांव की रहने वाली बेटियों ने हॉकी में अपना नाम बनाया है. उन्होंने बिना खेल सुविधाओं के भी हॉकी में अपने सपने को पूरा किया है. अलवर जिले के खुदनपुरी की रहने वाली इन 35 बेटियों का स्टेट लेवल पर चयन हुआ है. इसमें अंडर 14, अंडर 17 और अंडर 19 में स्टेट लेवे पर बालिकाएं चयनित हुई है. इतना ही नहीं स्टेट लेवल पर दो बालकों का भी चयन हुआ है.

खुदनपुरी की खिलाड़ियों ने किया नाम रोशन

जानकारी के अनुसार बता दें कि यहाँ रहने वाली बालिकाओं के पास ना हॉकी स्टिक थी ना कोई खेल का मैदान था जिससे की इनकी प्रतिके हो सके. लेकिन इनका हॉकी के प्रति जुनून इतना था कि खाली पड़ी बंजर जमीन पर ही लगातार अभ्यास कर इन्होने यह मुकाम हासिल किया है. चयनित हुई ज्यादातर बालिकाओं की शिक्षा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खुदनपुरी में हुई है. इसी विद्यालय के हॉकी कोच बिजेंद्र चौहान ने बालिकाओं के हॉकी के खेल के प्रति बच्चों का लगाव देखा तो सुबह-शाम उन्हें लगातार अभ्यास कराकर दक्ष किया.

इतना ही नहीं बिजेंद्र ने हॉकी नहीं सिखाई बल्कि खिलाड़ियों को भामाशाहों की मदद से हॉकी किट भी दिलवाई. अधिकतर बालिकाएं निर्धन वर्ग से हैं जिनके माता-पिता दिन भर मेहनत-मजदूरी करके ही घर को पालते हैं. बालिकाओं के लगन और मेहनत को देखते हुए राज्य स्तरीय टीम में इनका चयन हुआ है. साथ ही हॉकी ही नहीं और अन्य खेलों में भी यहाँ की बालिकाओं ने कमाल कर दिखाया है और राज्य स्तर पर गाँव का नाम रोशन किया है.
हॉकी खेल में 12 बालिकाओं का ग्रामीण ओलम्पिक में, 10 बालिकाओं का सैकंडरी शिक्षा स्तर पर और 8 बालिकाओं का प्राथमिक स्तर पर चयन हुआ है. इतना ही नहीं पांच बालिकाओं का चयन क्रिकेट के स्टेट लेवल प्रतियोगिता में भी हुआ है. इतना ही नहीं यहाँ की रहने वाली खिलाड़ी कोमल स्टेट लेवल पर खेलते है और बाम्बे के साईं होस्टल में रहकर इंडिया टीम में चयनित होने के लिए तैयारी कर रही है.
Yash Sharma
Yash Sharmahttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी एक आयताकार मैदान पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जिसका उद्देश्य गेंद को विरोधी टीम के गोल में डालना है।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़