ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी समाचारखेल निदेशक देवेन्द्र सिंह बनें अध्यक्ष, इंटरनेशनल सॉफ्ट हॉकी संघ ने दी...

खेल निदेशक देवेन्द्र सिंह बनें अध्यक्ष, इंटरनेशनल सॉफ्ट हॉकी संघ ने दी नियुक्ति

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - खेल निदेशक देवेन्द्र सिंह बनें अध्यक्ष, इंटरनेशनल सॉफ्ट हॉकी संघ ने दी नियुक्ति

एमडीयू के खेल निदेशक डॉक्टर देवेन्द्र सिंह ढुल को अब नई जिम्मेदारी मिली है. इंटरनेशनल सॉफ्ट हॉकी संघ ने इन्हें संघ का अध्यक्ष चुना गया है. यह जिम्मेदारी पाने वाले डॉक्टर देवेन्द्र सिंह ढुल एशिया महाद्वीप से पहले व्यक्ति बने हैं. इस दौरान इंटरनेशनल सॉफ्ट हॉकी संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि, ‘यूरोप में सॉफ्ट हॉकी मुख्य हॉकी का ही हिस्सा होती है.

खेल निदेशक देवेन्द्र सिंह बनें अध्यक्ष

भारत और एशिया महाद्वीप में सॉफ्ट हॉकी संघ अपनी अन्तर फेडरेशन से पहचाना जाता है. अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने पर खेल निदेशक ने भारतीय सॉफ्ट हॉकी संघ के सचिव रमेश सिंह और अन्य पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है. इसमें देवेन्द्र सिंह को तीन साल का कार्यकाल रहेगा. इससे एमडीयू का भी मान बढ़ा है. भारत में सॉफ्ट हॉकी संघ खिलाड़ियों के लिए नई खेल प्रोत्साहन लीग अगले माह जयपुर में ही शुरू होगा. यह इंटरनेशनल संघ की कड़ी है.

बता दें कि खेल निदेशक डॉक्टर देवेन्द्र सिंह ढुल के मार्गदर्शन में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के खिलाड़ी विश्वविद्यालय खेलों में ही नहीं बल्कि ओलम्पिक, कॉमनवेल्थ, एशियाड और विश्व चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. हॉकी का भी एमडीयू हब बन चुका है. यहाँ प्रैक्टिस कर खिलाड़ी प्रो कबड्डी में रातोंरात स्टार बन गए हैं. कबड्डी ही नहीं हॉकी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखते हुए नौकरियां भी हाथोहाथ मिल रही है.

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता में भी यहाँ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया है. साथ ही सेना में भी यहाँ से नौकरी का ऑफर आता हैं. यहाँ के कुलपपति प्रो राजबीर सिंह ने भी खेल निदेशक डॉक्टर देवेन्द्र सिंह ढुल के बेहतर खेल प्रबन्धन की सराहना की और इसी तरह खेल क्षेत्र मे नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए शुभकामनाएं दी है.

 

Yash Sharma
Yash Sharmahttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी एक आयताकार मैदान पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जिसका उद्देश्य गेंद को विरोधी टीम के गोल में डालना है।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़