ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी समाचारझारखण्ड के रांची पहुंची विश्वकप की ट्रॉफी, जमशेदपुर में भी किया जाएगा...

झारखण्ड के रांची पहुंची विश्वकप की ट्रॉफी, जमशेदपुर में भी किया जाएगा प्रदर्शन

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - झारखण्ड के रांची पहुंची विश्वकप की ट्रॉफी, जमशेदपुर में भी किया जाएगा प्रदर्शन

हॉकी विश्वकप का आगाज होने में एक महीने का समय बचा है. और अभी फिलहाल विश्वकप की ट्रॉफी का टूर पूरे भारत में चल रहा है. इसके लिए आगामी पड़ाव पर ट्रॉफी झारखण्ड की राजधानी रांची पहुंच गई है. शुक्रवार शाम को झारखण्ड के पदाधिकारी असम से रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुंचे थे.

रांची पहुंची हॉकी विश्वकप ट्रॉफी

विश्वकप की ट्रॉफी का दो दिन तक झारखण्ड के लोग इसका दीदार कर सकते हैं. हॉकी झारखण्ड के महासचिव विजय शंकर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी और उन्होंने बताया कि शनिवार यानी कल इस ट्रॉफी को जमशेदपुर ले जाया जाएगा. भारत की लोहनगरी जमशेदपुर में हॉकी खेल प्रेमियों को इसको देखने का मौका मिलेगा. वहां के जेआरडी स्टेडियम में इसको प्रदर्शित किया जाएगा. यहाँ खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के बीच इस ट्रॉफी को ले जाया जाएगा. सके बाद जमशेदपुर शहर में अलग-अलग जगहों पर इसे घुमाया जाएगा.

जमशेदपुर से इस ट्रॉफी को फिर रांची में ले जाया जाएगा. वहीं मोरहाबादी मैदान में इसकी प्रदर्शनी की जाएगी. यहां खेल प्रेमी और खिलाड़ियों के साथ-साथ राजधानी में रहने वाले लोग भी देख सकेंगे. सुबह 11 बजे ही इस मैदान में रखा जाएगा और इसके बाद इस ट्रॉफी को पूरे शहर में घुमाया जाएगा.

दर्शकों और खिलाड़ियों के बीच किया जाएगा प्रदर्शन

इस ट्रॉफी को न्यूक्लियस मॉल के साथ-साथ अन्य प्रमुख जगहों पर ले जाया जाएगा. जहाँ से लोग इसका सही से दीदार कर सकेंगे. बता दें कि वर्ष 2023 में झारखण्ड के पड़ोसी राज्य उड़ीसा में पुरुष हॉकी वर्ल्डकप का आयोजन होने जा रहा है. 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेशन की यात्रा करनी है. इसी यात्रा के तहत ट्रॉफी आज झारखण्ड की राजधानी रांची पहुंची थी. इसे तय कार्यक्रम के अनुसार जमशेदपुर और रांची में प्रदर्शित किया जाएगा. FIH पुरुष 2023 हॉकी विश्वकप की ट्रॉफी के इस दौरे की शुरुआत उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 6 दिसम्बर को की थी. जो कि भुवनेश्वर के एक समारोह से शुरू हुई थी.

Yash Sharma
Yash Sharmahttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी एक आयताकार मैदान पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जिसका उद्देश्य गेंद को विरोधी टीम के गोल में डालना है।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़