ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी समाचारअक्टूबर में पूरी कर ली जाएगी चुनाव प्रक्रिया; हॉकी इंडिया के लिए...

अक्टूबर में पूरी कर ली जाएगी चुनाव प्रक्रिया; हॉकी इंडिया के लिए अच्छी खबर

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - अक्टूबर में पूरी कर ली जाएगी चुनाव प्रक्रिया; हॉकी इंडिया के लिए अच्छी खबर

हॉकी इंडिया के लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच)
और प्रशासकों की समिति (सीओए) के बीच हुए एक बैठक के बाद दोनों के संयुक्त बयान में कहा
गया है कि हॉकी इंडिया की चुनाव प्रक्रिया नौ अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए सीओए
ने अपने संशोधित संविधान का पहला मसौदा FIH को दे दिया है जबकि अंतिम मसौदा अगले 10 दिनों
के भीतर दे दिया जाएगा। दोनों के संयुक्त बयान में कहा गया कि “माननीय दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा
निर्देशित हॉकी इंडिया के संशोधित संविधान का पहला मसौदा आज FIH को सौंप दिया गया है और
सीओए, हॉकी इंडिया के पास अगले अक्टूबर दस दिनों के भीतर दूसरा और अंतिम मसौदा देने का वक्त है।”

इससे पहले नरिंदर बत्रा के अपने पद से इस्तीफे के बाद हॉकी इंडिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करने
के लिए FIH के दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय राजधानी में है। पिछले महीने, पूर्व भारतीय ओलंपिक
संघ (आईओए) के प्रमुख बत्रा ने FIH के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, इस प्रकार आईओए प्रमुख,
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के सदस्य और एफआईएच प्रमुख सभी तीन शीर्ष महत्वपूर्ण पदों
से इस्तीफा दे दिया था।वर्तमान में, हॉकी इंडिया राष्ट्रीय खेल संहिता के कथित उल्लंघन के कारण दिल्ली
हाईकोर्ट के आदेश पर प्रशासकों की एक समिति (सीओए) के अधीन है।

हॉकी इंडिया के संबंध में दिल्ली हाईकोट के आदेश के संदर्भ में बोलते हुए एफआईएच के कार्यवाहक
अध्यक्ष ने कहा कि FIH अदालत को तीसरा पक्ष नहीं मानता है। अहमद ने कहा, “हम अदालत को
तीसरा पक्ष नहीं मानते और न्यायपालिका का सम्मान करते हैं। हमारा मानना है कि कोर्ट का आदेश
हस्तक्षेप नहीं है।”

  • फील्ड हॉकी टूर्नामेंट / सीरीज
  • FIH
Navneet Tapdiya
Navneet Tapdiyahttps://bestfieldhockeynews.com/
कई अंग्रेजी बोलने वाले देशों में फील्ड हॉकी एक लोकप्रिय खेल है। इसे एक सख्त गेंद से खेला जाता है और खिलाड़ी इसे मारने के लिए स्टिक का इस्तेमाल करते हैं और इसे प्रतिद्वंद्वी के गोल में डाल देते हैं। खेल हॉकी, सॉकर या लैक्रोस जैसे अन्य खेलों के समान है, हालांकि खिलाड़ी कोई सुरक्षात्मक गियर नहीं पहनते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़