ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़महिला अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी समाचारFIH Nations Cup के लिए 33 सदस्यीय भारतीय महिला कोर ग्रुप की...

FIH Nations Cup के लिए 33 सदस्यीय भारतीय महिला कोर ग्रुप की घोषणा

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - FIH Nations Cup के लिए 33 सदस्यीय भारतीय महिला कोर ग्रुप की घोषणा

राष्ट्रीय खेलों के 2 हफ्ते के ब्रेक के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम अब अपने नेशंस कप (FIH Nations Cup) की तैयारी में लग गई है भारतीय महिला हॉकी कोर समूह (Indian Womens Hockey Core Group For Nations Cup 2022) ने 4 सप्ताह के लिए राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया बेंगलुरु पहुंच गई है जिस का समापन 26 नवंबर को होगा.

यह ट्रेनिंग शिवर स्पेन के वॉलिंटियर में 11 दिसंबर 2022 से होने वाले एफआईएच महिला नेशंस कप (FIH Womens Nations Cup) की तैयारियों पर केंद्रित है.

आगामी एफआईएच नेशंस कप (FIH Nations Cup) के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल भी 4 सप्ताह के राष्ट्रीय शिविर के दौरान ही आयोजित किया जाएगा, पूल बी में भारतीय टीम का मुकाबला कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और जापान से होगा.

Nations Cup में पूल ए में इटली, कोरिया, स्पेन और आयरलैंड को रखा गया है

भारतीय महिला हॉकी टीम (Indian Womens Hockey Team) की कोच जैनेक शोपमैन ने कहा है कि अगले 4 सप्ताह हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हम अपने उन सभी पहलुओं पर काम करेंगे जिनमें हम थोड़ा भी कमजोर हैं.

उन्होंने कहा की नेशंस कप में हमारा मुकाबला विश्व की शीर्ष टीमों से होने वाला है ऐसे में हमें अपने आप को बहुत मजबूत करके खेल रहा होगा और जहां कहीं भी सुधार करने की जरूरत है उसे इस राष्ट्रीय शिविर के दौरान सुधार कर लेना होगा.

भारतीय महिला हॉकी टीम के 33 सदस्य कोर ग्रुप (Name of Indian Womens Hockey 33 Core Group) के नाम कुछ इस प्रकार हैं जो आगामी नेशंस कप में भारत का नेतृत्व करेंगे:

1. सविता 2. रजनी एतिमारपु 3. बिचु देवी खरीबाम, 4. बंसारी सोलंकी 5. दीप ग्रेस एक्का 6. गुरजीत कौर 7. निक्की प्रधान 8. उदिता 9. इशिका चौधरी 10. अक्षता अबसो ढेकाले, 11. रीत 12. महिमा चौधरी 13. निशा 14. सलीमा टेटे 15. सुशीला चानू पुखरंबम 16. ज्योति 17. नवजोत कौर 18. मोनिका 19. मारियाना कुजूर 20. सोनिका 21. नेहा 22. बलजीत कौर 23. रीना खोकर 24. वैशाली फाल्के 25. अजमीना कुजूर 26. लालरेम्सियामी 27. नवनीत कौर 28. वंदना कटारिया 29. शर्मिला देवी 30. दीपिका 31. संगीता कुमारी 32. रानी 33. ब्यूटी डंगडुंग

  • फील्ड हॉकी टूर्नामेंट / सीरीज
  • FIH Nations Cup
Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़