ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचार2023 में चौथी बार India करेगा पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी

2023 में चौथी बार India करेगा पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - 2023 में चौथी बार India करेगा पुरुष हॉकी विश्वकप की मेजबानी

लगातार दूसरी बार India हॉकी विश्वकप की मेजबानी करेगा अगले साल जनवरी 2023 में हॉकी का विश्वकप भरता के ओडिशा राज्य में होने वाला है जिसको लेकर के पूरे देश भर में और हॉकी खिलाड़ियों में बहुत उत्साह है.

लगातार दूसरी बार भारत को हॉकी विश्व कप की मेजबानी दिए जाने पर विश्व हॉकी महासंघ के सीईओ थियरी वेल ने कहा कि पुरुष हॉकी विश्व कप की मेजबानी का अधिकार भारत को योग्यता के आधार पर दिया गया है या लगातार दूसरी बार है जब भारत इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को की मेजबानी करेगा.

India खेल के लिहाज से एक बहुत ही उम्दा देश

विश्व हॉकी महासंघ के सीईओ ने कहा कि भारत खेल के लिहाज से एक बहुत ही उम्दा देश है, यह हर तरह के मायनो में हॉकी के लिए बेहद बेहतर जगह होगी यहां पर खिलाड़ियों से प्रेम, खेल से प्रेम एक उम्दा बात है. देशभर में हॉकी को खूब पसंद किया जाता है और यह हॉकी विश्व कप के लिए एक बेहतर जगह साबित होगी.

सीईओ वेल ने कहा कि मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि हमने लगातार दूसरी बार भारत के बमलेश्वरी जैसे शानदार स्थल पर हॉकी विश्वकप करवाने का फैसला किया है इस स्थल को बनाने में बहुत ही मेहनत और निवेश हुआ है मेरे विचार से हमारे पास फ़िलहाल जितना भी अस्थल है उनमें से भारत का उड़ीसा एक सर्वश्रेष्ठ जगह है विश्वकप के लिए.

वेल ने कहा ईमानदारी से कहूं तो इस खेल में भारत जैसा देश होने से इस खेल में बहुत फर्क पड़ता है, क्योंकि भारत देश का आकार और जनसंख्या बहुत मायने रखती है साथ ही यहां पर हॉकी प्रेमियों की बड़ी संख्या है जो हॉकी विश्वकप को सफल बनाने में बहुत मदद करेगी.

आपको बता दें कि अगले साल होने वाले पुरुष हॉकी विश्व कप के बाद भारत एकमात्र ऐसा देश होगा जो हॉकी विश्वकप की चार बार मेजबानी कर चुका होगा पहली बार 1982 मुंबई में दूसरी बार 2010 नई दिल्ली में तीसरी बार साल 2018 भुवनेश्वर में और अबकी चौथी बार भी उड़ीसा के भुवनेश्वर में.

Also Read: मां ने बेची सब्जी तो पिता ने चलाया रिक्शा, संघर्ष से भरा है मुमताज खान का जीवन

 

 

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़