ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचारगोल्ड मेडल जीतने पर Haryana के राज्यपाल ने महिला हॉकी टीम दी...

गोल्ड मेडल जीतने पर Haryana के राज्यपाल ने महिला हॉकी टीम दी बधाई

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - गोल्ड मेडल जीतने पर Haryana के राज्यपाल ने महिला हॉकी टीम दी बधाई

हरियाणा (Haryana) राज्य के राज्यपाल ने बंडारू दत्तात्रेय (Haryana Governer Bandaru Dattatreya) ने हरियाणा महिला हॉकी टीम को 36 वें राष्ट्रीय खेलों में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं.

गुजरात में चल रहें 36वे राष्ट्रीय खेलों (36th National Games) में हरियाणा महिला हॉकी टीम ने पंजाब महिला हॉकी टीम को हराकर प्रतियोगिता की चैंपियन बनने का मुकुट अपने सर रख लिया है.

पंजाब महिला हॉकी टीम को हराकर हरियाणा हॉकी टीम (Haryana Womens Hockey Team) में 2015 के बाद दोबारा चैंपियन बनने का अवसर प्राप्त कर लिया है. फाइनल मुकाबले के रोमांचक खेल में हरियाणा ने पंजाब को 1-0 से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया.

Haryana महिला हॉकी टीम में खुशी की लहर

इस जीत के बाद हरियाणा (Haryana) महिला हॉकी टीम में खुशी की लहर है सभी खिलाड़ियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर के खूब हंसी मजाक और जीत की खुशी मनाई कोचस ने भी खिलाड़ियों का हौसला बुलंद किया.

हरियाणा महिला हॉकी की शानदार जीत पर हरियाणा राज्य के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने हरियाणा महिला हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं उच्च को बधाई एवं शुभकामनाएं दी.

उन्होंने कहा कि हरियाणा (Haryana) के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है और अपने आप को साबित किया है कि वे किसी से कम नहीं है हरियाणा राज्य अब खेलों का हब बन चुका है.

माननीय राज्यपाल ने कहा कि खेल क्षेत्र हरियाणा की लड़कियां खूब आगे बढ़ रही हैं मुझे उम्मीद है कि हरियाणा की लड़कियां खेल में नए-नए कीर्तिमान हासिल करेंगी और पूरे देश में अपना लोहा मनवा लेंगी.

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की नई खेल नीति का लाभ उठाकर प्रदेश के युवाओं को अलग-अलग खेलों में अपना करियर बनाना चाहिए और हरियाणा का नाम रोशन करना चाहिए.

राज्यपाल ने कहा कि हरियाणा के सभी खिलाड़ी (All Players of Haryana State) बेहद ही शानदार और मेहनती हैं जब जब भी जरूरत पड़ती है चाहे वह ओलंपिक हो यार राष्ट्रीय खेल हो वे अच्छे खेल के जरिए न केवल अपने राज्य का नाम रोशन करते हैं बल्कि देश का भी नाम रोशन करते हैं.

 

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़