ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़अंतर्राष्ट्रीय फील्ड हॉकी समाचारहॉकी खिलाड़ियों की प्रेरणा हैं प्रीतम सिवाच, 18 सालों से सीखा रहीं...

हॉकी खिलाड़ियों की प्रेरणा हैं प्रीतम सिवाच, 18 सालों से सीखा रहीं हॉकी

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - हॉकी खिलाड़ियों की प्रेरणा हैं प्रीतम सिवाच, 18 सालों से सीखा रहीं हॉकी

भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम सिवाच हॉकी खिलाड़ियों

लड़कियों के लिए मसीहा बनी हैं. प्रीतम द्वारा सिखाई गई लड़कियों को

सरकारी नौकरी भी मिली है साथ ही 3 लड़कियाँ ओलिंपिक में, चार राष्ट्रमंडल में

और 16 राष्ट्रीय स्तर पर भी नाम रोशन कर चुकी है. उन्होंने अपनी मेहनत से

जंगल में पड़ी बंजर भूमि को खेलने लायक मैदान बनाने में कठिन परिश्रम किया.

प्रीतम सिवाच ने दी महिला हॉकी खिलाड़ियों को प्रेरणा

उनकी यह मेहनत भी रंग लाई और 18 साल पहले उन्होंने जो हॉकी सिखाने

का जूनून देखा था वह पूरा होता दिख रहा है. उनके द्वारा

सिखाई लड़कियों ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेरी है.

हरियाणा के सोनीपत में औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस मैदान पर

हॉकी सीखकर अनेक बेटियों ने अपनी ज़िन्दगी संवारी है. अभी

वर्तमान कि बात करें तो उनकी अकादमी में करीब 180

लड़कियां प्रशिक्षण ले रही हैं. भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व

कप्तान प्रीतम सिवाच हॉकी को नया आयाम देना चाहती थीं.

अपने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने वर्ष 2004 में सोनीपत

के औद्योगिक क्षेत्र में हॉकी मैदान बनाने की ठानी.

उस समय यहाँ जंगल हुआ करता था. वर्षों के प्रयास के बाद

उन्होंने यहाँ की बंजर भूमि को खेलने लायक बनाया जिसके बाद

उन्होंने वहां कि लड़कियों को प्रशिक्षण देना शुरू किया.

इन खिलाड़ियों में अधिकतर की पारिवारिक स्थिति भी बेहद कमजोर है.
ऐसे में इन लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए इनका खर्च भी खुद प्रीतम
सिवाच ही वहन कर रही हैं. प्रीतम सिवाच के निःस्वार्थ भावना से लड़कियों और
भारतीय महिला हॉकी के लिए किए गए कार्यों को देखते हुए उन्हें
नवम्बर 2021 में द्रोणाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया था.

बंजर भूमि में खेल मैदान बना 180 लड़कियां सीख रहीं हॉकी

बता दें कि प्रीतम सिवाच का जन्म हरियाणा के गुरुग्राम के गांव झाड़सा में हुआ था.

साल 1987 से उन्होंने हॉकी खेलना शुरू किया था. उस समय वह मात्र सातवीं

कक्षा में पढ़ती थी. उन्होंने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा. और भारत का

अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर नए पहचान दिलाई.

 

Yash Sharma
Yash Sharmahttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी एक आयताकार मैदान पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जिसका उद्देश्य गेंद को विरोधी टीम के गोल में डालना है।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़