ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचारहॉकी जम्मू कश्मीर में चुनावी एजेंडे पर हुई चर्चा, खिलाड़ी पंजीयन पर...

हॉकी जम्मू कश्मीर में चुनावी एजेंडे पर हुई चर्चा, खिलाड़ी पंजीयन पर दिया जोर

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - हॉकी जम्मू कश्मीर में चुनावी एजेंडे पर हुई चर्चा, खिलाड़ी पंजीयन पर दिया जोर

राष्ट्रीय खेल हॉकी का प्रसार अब देश के सभी राज्यों में हो रहा है. ऐसे में केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर

में भी हॉकी का दिन प्रति दिन विस्तार होता जा रहा है.

ऐसे में हॉकी जम्मू कश्मीर की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया था

जिसमें हॉकी इंडिया के चुनावी एजेंडे पर गहन चर्चा की गई थी.

जिस में राजिंदर सिंह काकू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एडवोकेट असीमा

अली सहित दो पदाधिकारियों को आज यहां हॉकी इंडिया चुनाव

में भाग लेने के लिए अधिकृत किया गया है. बता दें कि चुनाव

एक अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा. अंजलि ठाकुर कोषाध्यक्ष ने

2021-22 के लिए लेखा प्रस्तुत किया जबकि डॉ तरण सिंह ने हॉकी

जम्मू-कश्मीर द्वारा हॉकी गतिविधियों पर रिपोर्ट को विस्तृत किया है.

जम्मू कश्मीर हॉकी ने आयोजित की मीटिंग

बैठक के दौरान हॉकी जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने

हॉकी इंडिया के एमयू पोर्टल पर पंजीकरण पर जोर दिया और

कहा कि किस भी अपंजीकृत खिलाड़ी को राष्ट्रीय और शिविरों के लिए

ट्रायल में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने सभी इकाईयों

को जम्मू-कश्मीर खेल परिषद के निर्देशों को लागू करने के लिए कहा

और यह भी घोषणा की कि भुगतान केवल डिजिटल मोड के माध्यम से ही किया जाएगा.

एजीएम राजीव शर्मा की अध्यक्षता में केके हक्कू स्टेडियम में आयोजित

किया गया था जिसमें जमील मुस्तफा, राजिंदर सिंह कुकू, मनबीर कौर,

रणदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल थे.

हॉकी को प्रदेश में प्रसारित करने पर दिया जोर

डॉक्टर तरन सिंह, डॉक्टर करणबीर सिंह और अन्य बैठक के दौरान उपस्थित रहें.

जम्मू कश्मीर में भी अब हॉकी का विस्तार देखने को मिल रहा यहाँ से भी

खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.

जिससे प्रदेश का नाम हॉकी में भी ऊंचा हो रहा है. वहीं महिलाएं

भी इस खेल में आगे आ रही हैं. वहां की खिलाड़ी रूबी हसन

ने बड़े मचों पर अपना और प्रदेश का नाम रोशन किया है.

Yash Sharma
Yash Sharmahttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी एक आयताकार मैदान पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जिसका उद्देश्य गेंद को विरोधी टीम के गोल में डालना है।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़