ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचारIndian Hockey Team के दोनो कोचों को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार

Indian Hockey Team के दोनो कोचों को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - Indian Hockey Team के दोनो कोचों को मिला सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार

भारतीय हॉकी टीम (Indian Hockey Team) की झोली में एक और पुरस्कार जुड़ गया है, एफआईएच द्वारा दिए गए सालाना पुरस्कारों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम और भारतीय महिला हॉकी टीम के दोनों ही कोच को 2021 – 2022 का सर्वश्रेष्ठ कोच पुरस्कार (Best Coach of the Year Award) दिया गया है.

एफआईएच द्वारा दिए गए पुरस्कारों में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड (Indian Mens Hockey Team Coach Graham Reid) और भारतीय महिला हॉकी टीम की कोच जेनेक शॉपमैन ( Indian Womens Hockey Team Coach Janneke Schopman) को वर्ष 2021-22 का सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार दिया गया हैं.

आपको बता दें कि भारत की महिला हॉकी टीम की जेनेक शॉपमैन को कुल 38.2 प्रतिशत वोट मिले तो वही भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच ग्राहम रीड 31.4 प्रतिशत वोट हासिल कर शीर्ष स्थान पा लिया.

Indian Hockey Team के लिए यह खास बात

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के लिए यह खास बात है कि भारतीय टीम के कोच रीड ने यह लगातार दूसरी बार सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार जीता है, तो वही भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कोच सोजर्ड मारिन ने पिछले बार एफआईएच द्वारा दिए गए कोच ऑफ द ईयर का पुरस्कार जीता था.

सर्वश्रेष्ठ कोच का पुरस्कार यूंही नहीं दोनो भारतीय कोचों के मिल गया हैं उन्होंने पिछले कुछ सालों में भारतीय महिला हॉकी टीम पुरुष हॉकी टीम दोनों पर खूब ध्यान दिया है और भरोसा जताया है डीपी में लगातार सुधार कर रही हैं और आगे चलकर बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करती रहेंगी.

अगर पुरुष हॉकी टीम की बात करें तो कोच रीड की अगुवाई में भारत ने पिछले कुछ सालों में कई नए कीर्तिमान हासिल किए हैं, जिसमें 41 साल के अंतराल के बाद साल 2021 में हुए टोक्यो ओलंपिक में अपना कांस्य पदक जितना शामिल है और साथ ही 2022 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक भी शामिल है.

तो कहीं महिला हॉकी टीम की कोच शॉपमैन की बात करें तो उनके नेतृत्व में भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2021-22 में एफआईएच हॉकी प्रो लीग में अपनी पदार्पण किया और अविश्वसनीय परिणाम दिए.

Also Read: Hockey WorldCup के मेजबानी के लिए भारत का बहुत धन्यवाद : थियरी वेल

Aditya Jaiswal
Aditya Jaiswalhttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी आइस रिंक या घास के मैदान पर खेला जाने वाला खेल है। यह फ़ुटबॉल के खेल के समान है, लेकिन गेंद को खिलाड़ी की छड़ी से ही स्थानांतरित किया जा सकता है। प्रति टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं, और प्रत्येक टीम में एक समय में मैदान पर छह खिलाड़ी होते हैं।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़