ads banner
ads banner
हॉकी न्यूज़फील्ड हॉकी समाचारभारतीय महिला हॉकी टीम के नाम रहा साल, राष्ट्रमंडल खेल में फहराया...

भारतीय महिला हॉकी टीम के नाम रहा साल, राष्ट्रमंडल खेल में फहराया झंडा

Field Hockey News in Hindi

हॉकी न्यूज़ - भारतीय महिला हॉकी टीम के नाम रहा साल, राष्ट्रमंडल खेल में फहराया झंडा

भारतीय हॉकी के लिए यह साल काफी यादगार रहा है. और खासकर करके भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए तो यह साल काफी शानदार रहा है. उन्होंने भारत को गौरवान्वित करने के लिए काफी कुछ किया है. और कई बड़े टूर्नामेंट में भारत का नाम रोशन किया है और मेडल जीते है.

भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन रहा लाजवाब

16 साल के लम्बे अंतराल के बाद भारतीय महिला हॉकी ने राष्ट्रमंडल खेलों में ख़िताब जीता था. भारत ने ब्रॉन्ज मेडल जीते थे वहीं महिला टीम ने भी मेडल्स अपने नाम किया था. 16 सालों के बाद भारतीय महिला टीम पोडियम पर जाने में कामयाब रही थी.

इसी साल भारतीय महिला टीम ने वेलेंसिया में आयोजित FIH नेशंस कप जीतकर साबित किया कि राष्ट्रमंडल खेलों से बेहतर कर सकती है. महिला टीम नेशंस कप में अजय रही और खिताब जीतकर उसने प्रो लीग में जगह बनाई है. हाल ही में खत्म हुए नेशंस कप में भारतीय टीम एक भी मैच हारी नहीं थी और टीम ने शानदार जीत दर्ज की थी. 

वहीं इस साल कि शुरुआत टीम ने एशिया में जीत दर्ज की थी. भारतीय महिला टीम ने तीसरा स्थान पाया था. जिसमें उन्होंने चीन को 2-0 से हराया था. भारतीय महिला टीम ने हर बड़े टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा को निखारा है. और उम्मीद है आने वाले हर टूर्नामेंट में भारतीय टीम ऐसे ही प्रदर्शन करती रहे और उनकी धाक विश्व भर में ऐसी ही बनी रहे.

वहीं बात करें विश्वकप कि तो इसमें भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. इस बड़े टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम नौवें स्थान पर रही थी. और इसके बाद ही बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल हुए थे जिसमें भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन कर सबको दांतों तले ऊँगली चबाने पर मजबूर कर दिया था.

टीम की हाल ही कप्तान सविता पुनिया कप्तानी में भारतीय टीम ने कमाल प्रदर्शन किया है और नेशंस कप अपने नाम किया है.
Yash Sharma
Yash Sharmahttps://bestfieldhockeynews.com/
फील्ड हॉकी एक आयताकार मैदान पर 11 खिलाड़ियों की दो टीमों द्वारा खेला जाने वाला खेल है, जिसका उद्देश्य गेंद को विरोधी टीम के गोल में डालना है।

फील्ड हॉकी लेख

नवीनतम हॉकी न्यूज़